9 महीने में क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Feb 2023 : 10:59

कैफीन

प्रेग्‍नेंसी में कैफीन का सेवन बहुत नुकसानदायक हो सकता है। पेट में पल रहे बच्‍चे के लिए भी कैफीन बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।

अगर आप पूरी तरह से कैफीन से दूरी नहीं रख सकती हैं तो दिन में 200 मि.ग्रा से ज्‍यादा मात्रा में इसे ना लें। चॉकलेट में भी कैफीन होता है इसलिए बेहतर होगा कि प्रेग्‍नेंसी में चॉकलेट भी कम खाएं।

एल्‍कोहल

गर्भावस्‍था के दौरान शराब या एल्‍कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। यह आपके बच्‍चे के लिए हानिकारक होती है। जो महिलाएं प्रेग्‍नेंसी में एल्‍कोहल और धूम्रपान करती हैं, उन्‍हें डिलीवरी के समय भी दिक्‍कत आ सकती है और बच्‍चे में भी कोई कॉम्प्लिकेशन हो सकती है।

एल्‍कोहल के अलावा चीज भी नौवें महीने में नहीं खानी चाहिए। अनपेस्‍चराइज चीज से लिस्‍टेरिओटिक नामक इंफेक्‍शन हो सकता है जो कि बच्‍चे के लिए खतरनाक है। इसलिए बेहतर होगा कि गर्भावस्‍था के नौवें महीने में चीज ना खाएं।

फिश और मीट

ऐसा नहीं है कि प्रेगनेंट महिलाएं नौवें महीने में कोई भी फिश नहीं खा सकती हैं लेकिन इस समय आपको उच्‍च मात्रा में मर्करी से युक्‍त फिश नहीं खानी है। शार्क, मर्लिन और स्‍वॉर्डफिश आदि में मर्करी की उच्‍च मात्रा होती है जो आपके बच्‍चे के लिए नुकसानदायक है।फिश के अलावा कच्‍ची और अधपकी मीट भी बच्चे के लिए खराब होती है। इससे प्‍लेसेंटा के जरिए बच्‍चे तक बैक्‍टीरियल या वायरल इंफेक्‍शन पहुंच सकता है। इसके अलावा चिप्‍स, केक, कुकीज और कैंडी भी ना खाएं क्‍योंकि इनमें पोषण बहुत कम होता है और शुगर और फैट बहुत ज्‍यादा होता है।

प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में क्या नहीं खाएं / Foods To Avoid During Your Ninth Month Of Pregnancy In Hindi

गर्भावस्था के दौरान ऐसी कई चीजें हैं जिनका सेवन करने से मां और बच्चे दोनों को नुकसान पहुंच सकता है। मां के लिए जरूरी है कि वह इस तरह के आहार से दूरी ही बनाकर रखे। आइए जानते हैं कि किन आहारों का सेवन नौवें महीने में नहीं करना चाहिए।

सैकरीन (कृत्रिम मिठास) – सैकरीन एक तरह की मिठास है, जिसे कृत्रिम तरीके से तैयार किया जाता है। गर्भावस्था के किसी भी महीने में इसका सेवन नहीं करना चाहिए, लेकिन नौवें महीने में तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल ही न करें।

कच्चा मांस, अंडे व मछली – गर्भावस्था के नौवें महीने में भी आपको उच्च मरकरी वाली मछली, कच्चे मांस व कच्चे अंडे को खाने से परहेज करना चाहिए। इनमें से कोई भी चीज लेने से बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है।

कैफीन – प्रेग्नेंसी में डॉक्टर कॉफी, चाय व चॉकलेट का सेवन न करने की सलाह देते हैं। इन चीजों में कैफीन की मात्रा अधिक होती है, जो शिशु को नुकसान पहुंचा सकता है। अगगर चाय या कॉफी की लत बहुत अधिक है, तो एक या दो कप से अधिक चाय न पीएं।

सॉफ्ट चीज - सॉफ्ट चीजों का सेवन भी नौवें महीने में नहीं करना चाहिए। दरअसल इनका निर्माण गैर प्रॉश्युरीकृत दूध से होता है। ऐसे में इससे संक्रमण का खतरा रहता है।

जंक फूड – जंक फूड से भी आपको नौवें महीने में पूरी तरह दूर रहना चाहिए। इनका सेवन भी नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपका पाचन खराब होगा और पोषक तत्व भी नहीं मिलेगा।

शराब व तंबाकू – आप शराब व तंबाकू का सेवन भी इस अवधि में न करें। इन दोनों के सेवन से बच्चे में किसी तरह के दोष होने का खतरा रहता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info